।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

बन जाये मुस्कान

 जो बन जाए मुस्कान 

मेरे आंसू को उजाड दे 

वो शख्स चाहिए 

इस भागदौड़ की  जिंदगी मे

फुरसत का कारोबार चाहिए 


जो खुशी के पीछे का दर्द जाने 

पढने का वक्त हो  चेहरे को 

मुखौटों से अब कुछ पल का 

संन्यास चाहिए ।


लगता नहीं है मन अब इन बंदिशों मे 

रोज के नियम कायदे, वो कसमें वो वायदे 

अशांत से मन को  कुछ दिन का

उपवास चाहिए।


बन जाऊं तितली या परिंदा कोई

उडती फिरू मस्त पवन के साथ

पूरा ना हो ऐसा ना कोई ख़ाब चाहिए


रोज रोज की भागदौड़ से मन भर रहा

कहीं कोई नदी का किनारा और एकांत वास चाहिए


टिप्पणियाँ