।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

दो ग़ज़ल जिंदगी की हकीकत

 दो ग़ज़ल l ग़ज़ल l शायरी 

1)

क्या लाए हो और क्या साथ मे जाएगा

शरीर का हिस्सा तुम्हारा राख मे जाएगा


तेरा मेरा मोह के बंधन का है झमेला ये

साथ बस श्मशान तक तेरा सगा जाएगा


जल्दी करो हो रही है देर अब प्रतीक्षा नहीं

ये बात तेरे अपनों से ही कहा जाएगा


अभी बहुत समय है समझो अहमियत कार्य की

साथ कहा तेरे ये सब स्वार्थ जाएगा


दूसरों के लिए करना बुरा बोना कांटे ये अनुचित है

ये रास्ता किसी एक दिन तेरी राहों से होकर जाएगा


सुधार सकते हो तो सुधार लो अपने जीवन को

क्यूंकि मरने के बाद तो कुछ किया ना जाएगा





2)

हमने कह दी दास्ताँ हमारी

अब बारी आई है इश्क़ की तुम्हारी


कहते हो मोहब्बत है हमसे बे पनाह तुम्हें

ले लेते हैं चलो अब इम्तहान तुम्हारी


क्या पसंद है बताना ज़रा हमे खाने मे

अभी पकडी जाएगी चोरी तुम्हारी


इश्क बस कह देने भर से होता निभता नहीं

समझने मे निकल जाएगी जिन्दगी तुम्हारी 


कभी कोई शिकवा कभी कोई शिकायत करते हो 

जब आएंगे सामने तो सील जाएगी जुबान तुम्हारी 


अपनी तिश्नगी को ज़रा सम्भाल के रखो जनाब 

लगती नहीं अच्छी ये जल्दबाजी तुम्हारी 


प्रेम मे अक्सर होता है नाम प्रतीक्षा का देखा है हमने 

कहीं बड़ा ना दे मुस्किल को ये नादानी तुम्हारी 


पायल कुमारी ©️


टिप्पणियाँ