।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

टूट कर

 टूट कर खुद बिखर गए, वो दम दिखाने वाले

सब तो बेवफ़ा निकले हमको आज़माने वाले


चार बातें चार क़दम बस चार दिन की दोस्ती

वो ज़माना चला गया लोग मिलें निभाने वाले


जो पढ़ नहीं सकते कभी ढाई अक्षर प्यार के

मेरा मुक़द्दर क्या पढ़ेंगे मिरे ख़त जलाने वाले


कहते थे मुश्किलों में हम साथ निभाएंगे सदा

जान बचा के भाग गए अपनी जां लुटाने वाले


ज़ुबां से मिज़ाज का, इक रिश्ता तो है लेकिन

सब अच्छे नहीं होते हसीं ख़्वाब दिखाने वाले


मैं तो इक आइना हूँ, सच बता कर ही रहूँगा

कब तक छुपाएंगे चेहरा वो दाग़ छुपाने वाले

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l