।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

टूटे नहीं है

 दौर बुरा नहीं है

अभीं मरे नहीं है हम

हमारे अस्थी बहाने की जल्दी

है शायद उन्हें अभी प्राण है

अभी बुझे नहीं है हम

हर एक कि अदा देखी है

हर एक का अंदाज देखा है

सौ इम्तहान देकर भी

घबराए नहीं है

कभी कोसा तो कभी मज़ाक बनाया

हो कर शिकार अवहेलना का

डरे नहीं है

कोई क्या समझता है ये उसकी

बुद्धि है हम क्या करे

हम अपनी मर्जी से जीते हैं

कठपुतली बन के जिए नहीं है

जो लिखती हूँ वो एक आईना है

मेरे सच का देख लेना

तुम्हारी साजिश ना सुन पाए

इतने बहरे नहीं है

बहुत सारे समन्दर दर्द के

खुद पार किए हैं बिना सहारे हमने

किसी के लिए कभी ठहरे नहीं है

कोई क्या बखान करेगा किरदार को हमारे

ज़माने की सोच जितने गहरे नहीं है

एक औरत के पैरों की बेड़ियों का

जिक्र शायद ही कोई कर सकता है

कई गुना वजन लेकर चलते हैं फिर भी

पांव टूटे नहीं है

#shyari 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l