।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

क्या है प्यार

 क्या बताऊँ क्या है प्यार 


सर्द सुबह में धुंध के जैसे लिपटी

फिजाओं सा है प्यार

ज़मी पर पडती ओश की बूंद सा 

है प्यार 

अर्ध रातों में शर्म से सिमटी

अदाओं सा है प्यार


मीरा की कहानी , अधूरी राधा के ज़ज्बात के 

इन्तजार सा है प्यार

गंगा सा पावन , पूरी गीता के

हर सार सा है प्यार


मायूसियों मे हंसी के लम्हे सा है प्यार

नादानी रूठने मनाने के रिवाज से 

बंधा इमली सा है प्यार 



इतना सच्चा, इतना पवित्र कैसे

है ये प्यार

तो बस तू मुझमें, मैं तुझमें ऐसे

है ये प्यार


दूरियों के मतलब से फर्क़ नहीं

एक पावन से एहसास सा है प्यार


तेरी मिठी बातों की शक्कर सा

तेरे गुस्से वाले लहजे सा कठोर है प्यार


पाने खोने की चाह नहीं मिलने की राह नहीं

शिव सती के मिलन के जैसे कई साल

के इंतजार सा है प्यार


पतझड़ मे सावन सा हर वक़्त में मनभावन सा

तेरी खुशबु से लिपटा हुआ एक गुलाब सा है प्यार


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l