।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

कोई अपना नहीं था ग़ज़ल संग्रह l हिन्दी ग़ज़ल l हिन्दी शायरी खास शायरी

ग़ज़ल कोई अपना नहीं था 


 देखा जब हमने पलट कर कोई अपना नहीं था

ऐसा भी नहीं सोए हो जाग रहे थे सपना नहीं था


हर तरफ बस दिखावे की भीड़ और खुशी का मातम

जिंदगी के शृंगार मे तन पर खुसी का गहना नहीं था


खुद गिरना था खुद उठना था हमे राहो पर अकेले ही

मुसीबत का दरिया था उफान पर और बहना नहीं था


सजा करते थे शाम को ठिकाने दर्द के अक्सर आशियाने मे

तक़दीर के सितम अपनाने थे और कुछ कहना नहीं था


किसको कहते दर्द अपना हम हमदर्द नहीं था कोई

जो कहता कि मेरे हिस्से का तुम्हें सहना नहीं था


मिट्टी के मकान एक रोज़ मिट्टी मे मिल मिट्टी हो जाएंगे

कोई ताना ज़माने का बचा नहीं जो पहना नहीं था


दिल करता रहता था मिन्नत की चलो किसी के बाहों में

सुकूं से सर रख सोए अब और ये हमको सहना नहीं था


........ Khasshayri hindi khas shayri......... 








#ग़ज़ल #gazal 


अपनों ने जो दिया ज़ख्म 

अपनों ने जो दिया ज़ख्म वो 

वक़्त ने और गहरा कर दिया।


बिछड़ के एक तारा मेरे हिस्से 

आया खुदा ने हमारा कर दिया।


जब वफा के किस्से खत्म होने लगे थे 

ज़माने में उसकी वफा ने घर न्यारा कर दिया।


उसकी बातों मे शृंगार था बहुत शब्दों में 

हर एक रत्न उसने हमारा प्यारा कर दिया।


ज़रा सी नोक झोक और फिर मोहब्बत 

उसकी आदतों ने जीने का सहारा कर दिया।


हर एक तूफ़ान गम के थम के खाक होने लगे 

उसने मझधार की कश्ती को किनारा कर दिया।


उसके बिना तो अब खुद का नाम भी अधूरा लगता है 

उसने इश्क मे कुछ हाल गंवारा दिया।


हमारी ख्वाहिश के हर हिस्से धीरे धीरे पूरे हुए

जैसे उसने तैयार हमारा सितारा कर दिया


खुदा को शुक्रिया अदा करे तो करे कैसे हम लफ्जों मैं

उसने क़ायनात का सबसे प्यारा शख्स हमारा कर दिया


.............. खास शायरी khas shayri........





तोलने लगे हो 

क्यूँ बार बार तोलने पर लगे हो 

हमारे बिना रह लोगे झुंट बोलने पर लगे हो 


हर पहर तो आंखे ढूँढा करती है तुम्हारी हमे 

फिर क्यूँ खुद को टटोलने पर लगे हो 


#बज़्म #shayari #hindiquotes 









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l