।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।
Top and best new Shayari love latest Hindi Shayari with classes /own shayri /Love & Romantic Shayari/ relationship Shayaris/ best ghajal / heart broken shayri / dil ki baaten / rajneeti shayrii / kahaani/ angle best new Shayari / जन्मदिन शायरी, आशा शायरी, सदाबहार न्यू हिन्दी शायरी, उर्दू हिन्दी शायरी, google.com/खास शायरी / तीन लाइनर दो लाइनर स्टैटस शायरी l WhatsApp स्टेटस शायरी l हिन्दी की बेस्ट दिल छूने वाली शायरी l सम्मान शायरी l
कभी बातों की तलब कभी तुम्हारी तलब
जिंदगी में तेरी आरज़ू बस कहा कुछ और है
तेरी मुस्कराहट तेरी आँखों के काजल की सलामती
तेरी खुशी बस मेरे लिए जरूरी कहा कुछ और है
तुझे छूने की आरज़ू तुझे गले लगाकर सुनाना है
मजबूरी का सैलाब बेबसी कहा कुछ और है
इस जन्म में शायद ही कभी मिल पाऊँ रूबरू तुमसे
तेरे गोद में सर रख के सोना बस इतना कहा कुछ और है
तु भी बिछड़ जाएगा एक रोज़ देकर समाज का वास्ता
ये हक़ीक़त कल की है सनम कहा कुछ और है
तु मुझसे बिछड़ जाने के बाद भी खुश रहें बस ये ख़ाब है
तुझसे जुदा होने के बाद मेरा जीवन मौत कहा कुछ और है
#khasshayri #loveshayari प्रेम कविता
एक कल्पना प्रेम है कभी किसी कवि की रचना प्रेम है
कभी नोक झोक है खूब सारी कभी बच्चों की तरह रोना प्रेम
हासिल होने की आरज़ू नहीं बस एक एहसास है प्यारा
हर घडी राह देखना कभी, कभी देर से आने पर टोकना प्रेम है
तुम मजबूर हो अपनी बंदिश से कहीं मैं अपनी बंदिश से कहीं
फिर भी एक दूसरे के लिए पल पल सोचना प्रेम है
जिस्म से मिल के लोग हवस को मिटाने को बोलते हैं आज
आज के युग में बस तस्वीर के सहारे अनुराग निश्चल प्रेम है
प्यार बहुत है पर मजबूरी भी बहुत है हमारी ज़रा सी
दूरियों के बीच जो आवेग मे पनपता है वो प्रेम है
कभी कृष्न कभी राधा कभी मीरा कभी हीर कभी रांझा
एक अनोखी सी रचना को कर रहा है मगर हमारा प्रेम है
प्रेम अनुभूति है प्रेम जीवन का सार है प्रेम से उम्मीद है
प्रेम से जीत है हार है प्रेम एक संयोग है प्रेम एक वियोग है
प्रेम की परिभाषा से अनजान है जग हर अंत से शुरू प्रेम है
कभी अश्कों मे बहता कभी कंधों पर सर रखता प्रेम है
प्रेम मैं जिज्ञासा है प्रेम मे अभिलाषा है प्रेम मे संस्कार है
प्रेम मे उपहार है प्रेम मे संधी है प्रेम मे समास है
प्रेम मे उत्तर है प्रेम मैं सवाल है प्रेम मे दूरी है प्रेम मे ख्याल है प्रेम के बिना सुना है सब प्रेम से जीवन निहाल है
ऐसा है अद्भुत अकल्पनीय आनन्दित करने वाला प्रेम
प्रेम ही रोम रोम में है प्रेम से मुझ सारीका का जीवन खुशहाल है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts drop your problems comment box