।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

एक ग़ज़ल : पयाम-ए-उलफ़त मिला तो होगा l खास शायरी

वो आयेगा 

वो आयेगा मगर जरा सा वक़्त लगेगा 

तेरी चाहत को पूरा होने मे वक़्त लगेगा 

आज कली आई और कल गुलाब खिल जाए 

ऐसा थोडी होता है जरा उसमे वक़्त लगेगा 

किसी की जिदंगी रोते हुए निकल जाती है 

तुझे मुस्कान की सौगात मिलने मे वक़्त लगेगा 

लिखने लगी हूं अपने हालात पर अभी ज़रा मैं 

मुझे हालात में मशहूर होने मे ज़रा वक़्त लगेगा







एक ग़ज़ल : पयाम-ए-उलफ़त मिला तो होगा---


पयाम-ए-उल्फ़त मिला तो होगा ,न आने का कुछ बहाना होगा,

मेरी अक़ीदत में क्या कमी थी ,सबब ये तुम को बताना होगा। 


जो एक पल की ख़ता हुई थी ,वो ऐसा कोई गुनाह कब थी,

नज़र से तुमने गिरा दिया है,तुम्हीं को आकर उठाना होगा। 


ख़ुदा के बदले सनमपरस्ती .ये कुफ़्र है या कि बन्दगी है,

हद-ए-जूनूँ में ख़बर न होगी ,ज़रूर कोई दिवाना होगा। 


मेरी मुहब्बत है पाक दामन ,रह-ए-मुक़्द्दस में नूर-अफ़्शाँ,

तो फिर ये पर्दा है किस से जानम,निक़ाब रूख से हटाना होगा। 


इधर है मन्दिर उधर मसाजिद ,कहीं कलीसा की चार बातें,

सभी की राहें जो मुख़्तलिफ़ हैं ,तो क्या है यकसाँ? बताना होगा। 


कहीं थे काँटे ,कहीं था सहरा, कहीं था दरिया ,कहीं था तूफ़ां,

कहाँ कहाँ से नहीं हूँ गुज़रा , ये राज़ तुमने न जाना होगा। 


रहीन-ए-मिन्नत रहूँगा ’आनन’,कभी वो गुज़रें अगर इधर से,

अज़ल से हूँ मुन्तज़िर मैं उनका. न आया है वो न आना होगा। 


-आनन्द.पाठक-



कभी हौसले 

कभी हौसले जरा से कमजोर हो गए 

ज़माने के गिराने के शोर जोर से हो गए 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l