।। 2 lines shayari ।। जुदाई शायरी।। viral Shayari. ।।

चित्र
तेरे स्पर्श से ही तुझ में समा जाती हू..........।। कौन हू....? क्या हू...? सब कुछ भूल जाती हूँ.. ।।

ज़माना क्या कहेगा l हिन्दी शायरी

 ज़माना क्या कहेगा?



बिछड़ जाते हैं रिश्ते बस यही एक कारण होता है

एक सच्चा हमदर्द साथ है तो ज़माना क्या कहेगा


ज़माने की रीति रिवाज से चलते हैं कदम जिनके

वो मर जाते हैं तिल तिल इंतजार मे ज़माना क्या कहेगा


ज़माने को रास नहीं आती है खुशियां किसी की आजकल

फिर भी आदर्श जिनके जिंदा है सोचता है ज़माना क्या कहेगा


उसने भगवान को भी छोड़ा नहीं भगवान को भी दोष दिया

एक रंग रूप वाले मनुष्य को बांट दिया फिर भी परवाह है ज़माना क्या कहेगा


तेरे अश्कों को दूर करने के लिए कोई हमदर्द नहीं आयेगा 

तु उसे मत खोना जो तेरा है सिर्फ इसलिए कि ज़माना क्या कहेगा 







क्या लाए हैं 

क्या लाए हैं और क्या लेकर जाएंगे 

मिट्टी से बने मिट्टी मे एक दिन मिल जाएंगे 


रास्ते अभी तो इधर उधर भागते हैं मंजिल के 

अंत मे बस श्मशान के रास्ते पर मिल जाएंगे


कोई अच्छा कहेगा कोई खुश होगा जाने से 

जो बचे होंगे इल्जाम अंत मे और मिल जाएंगे 


मेरा तेरा नाता सब मुह फ़ेर लेंगे एक दिन सच है 

कुछ ताने तुझे अपनों से भी और मिल जाएंगे 


ये उम्मीद ये जिम्मेदारी ये कंधों का बोझ हल्का होगा 

ज़रा सी बीमारी बड़ी तो पैगाम वकीलों को मिल जाएंगे 


तुने की मेहनत ता उम्र उसके लिए लड़ने लगेंगे अपने तेरे 

तेरी कमाई जिंदगी की हिस्सों में उन्हें मिल जाएंगे 


यही हक़ीक़त है दुनिया की माया का फ़ेर है बस राही 

रास्तो पर गिराने मे सभी साथ देने मे कुछ अपने मिल जाएंगे 


#hindipoetry l हिन्दी शायरी l खास शायरी 


किसी उम्मीद का 


किसी उम्मीद का असर लगती है 

तेरी मौजूदगी से ईंट की इमारत घर लगती है 

तु हाथ छुड़ा के जाने के लिए बेताब सा है 

तुझे मेरी मौजदूगी लगता है बोझ लगती है 









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Shayari In Hindi 2021 ! New shayri khasshayri

Love ehsas Shayari

दर्द की कुछ ग़ज़ल l दर्द शायरी हिन्दी l